देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के आरोपी को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 2018 में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी 26 साल के युवक को बरी कर दिया है।

ठाणे, 19 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 2018 में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी 26 साल के युवक को बरी कर दिया है।

‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की न्यायाधीश वी वी वीरकर ने छह जून को पारित आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा है।

आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गयी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि आरोपी ने 23 सितंबर, 2018 को भिवंडी कस्बे में लड़की के घर में जबरन प्रवेश किया। आरोप हैं कि उसने लड़की से दुष्कर्म किया और उसके सिर को पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपी को मामले में गलत तरह से फंसाया गया है और अपराध में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस के बयान से बिल्कुल साफ है कि आरोपी को महज संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें