Maharashtra Youth Killed While Playing Cricket: क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग की हत्या, चंद्रपुर का मामला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 13 साल के एक किशोर ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक नाबालिग की कथित तौर पर हत्या कर दी

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), आठ जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 13 साल के एक किशोर ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक नाबालिग की कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना तीन जून को हुई, जब आरोपी ने कथित रूप से पीड़ित के सिर पर बैट से वार कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पांच जून को उसकी मौत हो गई।

नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि नाबालिग के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना उसके शव को दफना दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामले की जांच के लिए बुधवार को शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

अधिकारी के मुताबिक, चंद्रपुर के बागड खिड़की में कुछ लड़के तीन जून को एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

उन्होंने बताया कि खेल के दौरान पीड़ित का अन्य लड़कों से विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से बैट से उसके सिर पर वार कर दिया था।

अधिकारी के अनुसार, बैट के वार से पीड़ित जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच जून को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी के मुताबिक, मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, उसकी मां ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बाद में मामले में जांच के लिए शव को कब्र से निकाला।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू