देश की खबरें | महाराष्ट्र: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मर्चेंट नेवी के कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को हुई इस घटना में एक आरोपी मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है, जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर है।

ठाणे अपराध शाखा (यूनिट पांच) के एक अधिकारी के मुताबिक, ''शुक्रवार दोपहर तीनों आरोपी लड़की को भिवंडी के काल्हेर में स्थित एक फ्लैट में ले गए। पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने से आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे दांत से काट लिया।''

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन कांबले (30), आकाश कनौजिया (22) और आसु (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को ठाणे शहर के वागले एस्टेट डिवीजन के चीतलसर थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी वागले एस्टेट इलाके में रहते हैं।

अधिकारी ने बताया, ''तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कनौजिया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है, कांबले के खिलाफ वागले एस्टेट इलाके में कईं आपराधिक मामले दर्ज हैं और तीसरा आरोपी आवारा है।

हालांकि, मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\