देश की खबरें | महाराष्ट्र: नया मोबाइल फोन नहीं मिलने पर किशोर ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सांगली जिले में 15 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे उसके जन्मदिन पर मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 दिसंबर महाराष्ट्र के सांगली जिले में 15 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे उसके जन्मदिन पर मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात मिराज शहर में हुई।

उन्होंने बताया कि किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर तब आत्महत्या कर ली, जब उसकी मां और बहन सो रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि किशोर ने दो दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था और अपनी मां से मोबाइल फोन मांगा था। उन्होंने बताया कि मां ने कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण फोन दिलाने से मना कर दिया था।

उन्होंने बताया कि अगले दिन लड़के के परिवार ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

देवेंद्र नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट