देश की खबरें | महाराष्ट्र: विदर्भ में भारी बारिश के बीच छह लोग पानी में डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के गोंडिया और यवतमाल जिलों में भारी बारिश के बीच मंगलवार को आई बाढ़ में छह लोग बह गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोंडिया/यवतमाल, सात सितंबर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के गोंडिया और यवतमाल जिलों में भारी बारिश के बीच मंगलवार को आई बाढ़ में छह लोग बह गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोंडिया जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे ने कहा कि आठ से 10 लोगों का एक समूह अमगांव तहसील में बाग नदी में स्नान करने के लिए धुबड़ घाट इलाके में गया था, जहां दोपहर के समय उनमें से चार लोग तेज धारा में बह गए।

अधिकारी ने कहा कि एक बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसे बाद में खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यवतमाल में डिग्रास रोड पर वसंत नगर में इसी तरह की एक घटना में पानी से लबालब पुल को पार करने की कोशिश में दो लोग बह गए।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से एक की पहचान ज्ञानेश्वर यादव के रूप में हुई है।

यवतमाल और गोंडिया जिलों सहित विदर्भ के कुछ हिस्सों में सोमवार रात से गरज के साथ छींटे और भारी से हल्की बारिश होने की सूचना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\