देश की खबरें | महाराष्ट्र : शिंदे गुट के विधायक मुंबई लौटे, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव रविवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ सदन में नयी सरकार का शक्ति परीक्षण होगा।

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ सदन में नयी सरकार का शक्ति परीक्षण होगा।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई पहुंचे बागी विधायक एक होटल में ठहरेंगे और रविवार को विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित रहने के बावजूद भी वह फिलहाल पदेन स्पीकर के तौर पर अपना कर्तव्य निभा सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष का पद पिछले साल से रिक्त है।

पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना का कौन सा गुट पार्टी का ‘वास्तविक’ दावेदार होगा, इस पर फैसले के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।

इससे पहले दिन में, शिवसेना विधायक एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

पहली बार विधायक बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। चार जुलाई को सदन में नयी सरकार का बहुमत परीक्षण होगा।

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस राज्य में एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं। शिंदे की बगावत के कारण इन तीनों दलों की सरकार बुधवार को गिर गई थी। इसके अगले ही दिन शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का एक समूह शनिवार शाम एक विशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

डोना पाउला के एक होटल में गत 29 जून से डेरा डाले विधायक शिंदे के नेतृत्व में दो बसों में सवार होकर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए थे।

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायक 29 जून को शिंदे के साथ गुवाहाटी से गोवा पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड