Palghar: अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के भायंदर से, दो लोगों का अपहरण करने और बंदूक दिखाकर फिरौती मांगने के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra)  के भायंदर से, दो लोगों का अपहरण (Kidnapping) करने और बंदूक दिखाकर फिरौती मांगने के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. नवघर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामले में दो अन्य लोग वांछित हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. यह भी पढ़े: Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग

उन्होंने कहा, ''चौदह अगस्त को चार लोग एक व्यवसायी और उसके दोस्त का अपहरण कर उन्हें कार में बिठाकर सुनसान इलाके में ले गए. आरोपियों ने दोनों को बंदूक दिखाई और उन्हें बताया कि नवी मुंबई पुलिस को मुठभेड़ में उन्हें जान से मारने का आदेश मिला है. आरोपियों ने उनसे 12 लाख रुपये की मांग की.

उन्होंने दोनों से 50,000 रुपये नकदी और 15,000 रुपये का एक लॉकेट भी छीन लिया, लेकिन जब पीड़ित का एक दोस्त फिरौती के पैसे लेकर वहां आया, तो आरोपी ये सोचकर वहां से भाग गए कि यह व्यक्ति एक पुलिस अधिकारी है.

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट