देश की खबरें | महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर पुलिस ने शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नागपुर (महाराष्ट्र), 19 जुलाई नागपुर पुलिस ने शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पार्टी में आसन्न विभाजन के बीच यह कदम उठाया गया।

एक अधिकारी के अनुसार, शिवसेना के कुछ अन्य सांसदों के आवासों और कार्यालयों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना संसदीय दल में टूट के आसार दिख रहे हैं और एक गुट राहुल शेवाले के नेतृत्व में एक अलग समूह के तौर पर मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध कर सकता है।

शिवसेना के एक लोकसभा सांसद ने दावा किया कि 19 सांसदों में से कम से कम 12 सांसद, उन्हें एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने के लिए बिरला से मुलाकात कर उन्हें एक आधिकारिक पत्र सौंपेंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देशानुसार रामटेक से लोकसभा सांसद तुमाने के एक कार्यालय को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। नंदनवन थाने के कर्मी नागपुर शहर के भांडे प्लॉट में तुमाने के कार्यालय के बाहर तैनात किए गए हैं। पुलिस का एक वाहन भी तैनात किया गया है और उप-निरीक्षक इस सुरक्षा घेरे के प्रभारी होंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में है, जहां वह उद्धव ठाकरे गुट की ओर से 16 विधायकों के खिलाफ दायर की गई अयोग्यता संबंधी याचिका पर कानूनी रणनीति पर विचार करेंगे।

शिंदे यहां पार्टी के अपने खेमे में आए सांसदों से भी मुलाकात कर सकते हैं। एक दिन पहले उन्हें ‘‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी’’ की बैठक में ‘‘प्रमुख नेता’’ चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट