देश की खबरें | महाराष्ट्र: गौतम बुद्ध और समाज सुधारकों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर संभाजी पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध और ज्योतिबा फुले तथा पेरियार नायकर जैसे समाज सुधारकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की शिकायत के बाद जिले की नवी मुंबई पुलिस ने हिंदुत्व की विचारधारा वाले एक संगठन के नेता संभाजी भिड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, सात अगस्त गौतम बुद्ध और ज्योतिबा फुले तथा पेरियार नायकर जैसे समाज सुधारकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की शिकायत के बाद जिले की नवी मुंबई पुलिस ने हिंदुत्व की विचारधारा वाले एक संगठन के नेता संभाजी भिड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इससे पहले कहा था कि पिछले महीने अमरावती में भाषण के दौरान महात्मा गांधी की वंशावली के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिड़े के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भिड़े के खिलाफ कार्रवाई की विपक्षी दलों की मांग के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले हफ्ते कहा था कि राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताजा मामले में नवी मुंबई के पनवेल में रहने वाले अधिवक्ता अमित कटर्नावरे ने न्यू पनवेल पुलिस थाने में शिकायत देकर भिड़े पर आरोप लगाया कि उन्होंने गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले और पेरियार नायकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे उन्हें मानने वालों की भावनाओं को ठेस लगी है।

शिकायत में कुछ ऑनलाइन वीडियो का हवाला दिया गया है जिसमें भिड़े को कथित तौर पर समाज सुधारकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था।

पुलिस ने जांच के बाद रविवार को भिड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और 153-बी, 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की ।

उन्होंने कहा, प्राथमिकी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी शामिल हैं।

इससे पहले, शिरडी के साईं बाबा और फुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक अगस्त को भिड़े के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक शहर में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

बाद में पुलिस ने यह प्राथमिकी अमरावती पुलिस को भेज दी जहां उन्होंने कथित टिप्पणी की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\