देश की खबरें | महाराष्ट्र: रिश्वत मांगने का आरोपी राजस्व अधिकारी फरार, एसीबी ने बिचौलिए को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में एक कंपनी से कथित रूप से रिश्वत मांगने का आरोपी आरोपी ठाणे जिले का एक राजस्व अधिकारी फरार हो गया है। इस बीच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उसके लिए बतौर बिचौलिया काम कर रहे एक निजी व्यक्ति को पकड़ा है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र में एक कंपनी से कथित रूप से रिश्वत मांगने का आरोपी आरोपी ठाणे जिले का एक राजस्व अधिकारी फरार हो गया है। इस बीच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उसके लिए बतौर बिचौलिया काम कर रहे एक निजी व्यक्ति को पकड़ा है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्षल चव्हाण ने बताया कि कंपनी के मालिकों ने हाल ही में शाहपुर तालुका के शेनवे गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदी थी और सरकारी रिकॉर्ड में इसका विवरण अद्यतन कराने के लिए लिए राजस्व अधिकारी ज्ञानेश्वर देवीदास शिसोडे को आवेदन दिया था।

शिसोडे ने इस कार्य को करवाने के लिए बिचौलिए के रूप में अशोक दत्तात्रेय वरकुटे (62) के माध्यम से कथित तौर पर आठ लाख रुपये की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और बृहस्पतिवार को वरकुटे को दो लाख रुपये नकद तथा ‘डमी’ नोटों के बंडलों से भरा एक बैग प्राप्त करते समय गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि राजस्व अधिकारी को एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई और वह भूमिगत हो गया।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार राजस्व अधिकारी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\