देश की खबरें | महाराष्ट्र: 15 साल से विद्यार्थियों को ब्लैकमेल, यौन शोषण करने को लेकर मनोवैज्ञानिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 15 वर्षों में कम से कम 50 विद्यार्थियों को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करने को लेकर 45 वर्षीय एक मनोवैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 13 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 15 वर्षों में कम से कम 50 विद्यार्थियों को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करने को लेकर 45 वर्षीय एक मनोवैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हुडकेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्वी नागपुर में एक क्लिनिक चलाता था और आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, “मनोवैज्ञानिक ने विद्यार्थियों, खासकर लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर कथित तौर पर लुभाया। उसने यात्राएं और शिविर आयोजित किए, जहां वह उनका यौन शोषण करता था, अश्लील तस्वीरें खींचता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इनका इस्तेमाल करता था। यह घटना उस समय सामने आई जब एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किये जाने से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया।”

अधिकारी ने बताया कि कई पीड़िताएं विवाहित हैं और शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क करने में संकोच कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों की सहायता तथा मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति गठित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें