महाराष्ट्र: पॉवरलूम कर्मी की चाकू मारकर हत्या

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल और दो अन्य व्यक्ति शनिवार सुबह भिवंडी स्थित पॉवरलूम कारखाने की तरफ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खारीवली रोड पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

जमात

ठाणे, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय पॉवरलूम कर्मचारी की दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल और दो अन्य व्यक्ति शनिवार सुबह भिवंडी स्थित पॉवरलूम कारखाने की तरफ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खारीवली रोड पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य कर्मचारी तो वहां से भाग गए लेकिन हमलावरों ने अजीत को पकड़ लिया और उस पर चाकू से कई वार किये।

पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने पीड़ित को लूटने के इरादे से मारा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs India, 2nd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप, दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया में हुई ऐतिहासिक एंट्री; देखें वीडियो

Mumbai Rain Flight Advisory: भारी बारिश के बीच IndiGo और Air India ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट स्टेटस

Vaibhav Sooryavanshi Debut Record: 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी, जानें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट