देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुलिस ने नौ लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किये, चार गिरफ्तार ;एक नाइजीरियाई भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों में छापेमारी के दौरान नौ लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये और एक नाइजीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 13 जुलाई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों में छापेमारी के दौरान नौ लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये और एक नाइजीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह छापेमारी अभियान 11 जुलाई को नवी मुंबई के खारघर और ठाणे शहर के मुंब्रा में चलाया गया।

एक अधिकारी ने बताया, "नवी मुंबई पुलिस ने 11 जुलाई को लगभग दो बजे खारघर की एक सड़क पर एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक प्रतिबंधित दवा 53.56 ग्राम मेथाक्वालोन जब्त की जिसकी कीमत 5.35 लाख रुपये है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और नवी मुंबई के तलोजा निवासी 23 वर्षीय आरोपी को मौके पर पहुंचते ही पकड़ लिया।

ठाणे पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी प्रकोष्ठ ने एक अलग कार्रवाई में मुंब्रा से एक नाइजीरियाई नागरिक और दो अन्य को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.76 लाख रुपये मूल्य का 110 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया।

उन्होंने बताया, "एक गुप्त सूचना के आधार पर, एक पुलिस दल ने वाई जंक्शन पर जाल बिछाया और मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया।"

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ खारघर और मुंब्रा पुलिस थानों में मादक और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार