देश की खबरें | महाराष्ट्र: पवार ने मतपत्रों के जरिये पुनर्मतदान की मांग करने वाले गांव का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार ने ईवीएम पर संदेह जताने और मतपत्रों का उपयोग कर पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे सोलापुर जिले के मरकडवाड़ी गांव के लोगों के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया।

सोलापुर, आठ दिसंबर महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार ने ईवीएम पर संदेह जताने और मतपत्रों का उपयोग कर पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे सोलापुर जिले के मरकडवाड़ी गांव के लोगों के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया।

पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में गांव और आस-पास के इलाकों के 200 से अधिक लोगों के खिलाफ अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग कर पुनर्मतदान कराने की कथित तौर पर कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया।

पवार ने जयंत पाटिल सहित राकांपा-शरदचंद्र पवार के कई नेताओं के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की।

वरिष्ठ राजनेता ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं ग्रामीणों को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि आपने पूरे देश को सही दिशा दिखाई है। आप (ग्रामीण) ही थे जिन्होंने मतपत्रों का उपयोग कर चुनाव कराने के बारे में सोचा था।”

उन्होंने कहा, “हमने ईवीएम के बारे में कुछ आंकड़े एकत्र किये हैं। लोगों ने मतदान किया लेकिन अंत में परिणाम अप्रत्याशित थे। आपने इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाई और इस प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है।”

पवार ने मतपत्रों का उपयोग कर दोबारा चुनाव कराने की मांग करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “पुलिस ग्रामीणों को उनके गांव में इकट्ठा होने से कैसे रोक सकती है? वे आपके (ग्रामीणों) खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज कर सकते हैं? ऐसी सभी शिकायतें एकत्र करें और उन्हें मुझे दें। मैं इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रधानमंत्री और यहां तक ​​कि भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाऊंगा।”

राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में मरकडवाड़ी के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के जरिए गिने गए वोटों पर संदेह जताते हुए ग्रामीणों के एक समूह ने मतपत्रों से दोबारा चुनाव कराने पर जोर दिया था।

यह गांव मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां राकांपा-शरदचंद्र पवार के उम्मीदवार उत्तम जानकर ने भाजपा के राम सतपुते को 13,147 मतों से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट