देश की खबरें | महाराष्ट्र: विद्यार्थियों की टी.सी. पर विवाद के बाद अभिभावकों ने लातूर स्कूल में गेट पर ताला लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में जिला परिषद स्कूल के एक पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा अभिभावकों को सूचित किए बिना कथित रूप से 17 विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) अन्य स्कूलों को सौंप दिए जाने पर गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।

लातूर, 28 नवंबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में जिला परिषद स्कूल के एक पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा अभिभावकों को सूचित किए बिना कथित रूप से 17 विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) अन्य स्कूलों को सौंप दिए जाने पर गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।

मामले के विरोध में बुधवार को करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया और बाद में खंड शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित किए जाने और मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद इसके बाद अभिभावकों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस स्कूल में पहली से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में जब कुछ अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी लेने स्कूल गए तो उन्हें बताया गया कि टीसी पहले ही दी जा चुकी हैं।

इसके बाद अभिभावकों ने इस मामले को स्कूल समिति और ग्राम पंचायत के संज्ञान में लाया।

अधिकारी के अनुसार, जांच में पाया गया कि 17 विद्यार्थियों की टी.सी. अभिभावकों की पूर्व सहमति या उनसे संपर्क किए बिना ही अन्य स्कूलों को सौंप दी गई थी।

इसके चलते ग्राम पंचायत और स्कूल समिति ने जिला परिषद प्राधिकारियों से पूर्व प्रधानाध्यापक के कार्यों की जांच करने का अनुरोध किया।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई और इसके विरोध में उन्होंने स्कूल में तालाबंदी कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड