देश की खबरें | महाराष्ट्र: चोरी की कई घटनाओं में शामिल एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मीरा भायंदर इलाके में चोरी की कई वारदातों में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को गिफ्तार किया है और उसके पास से 92,000 रुपये मूल्य के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मीरा भायंदर इलाके में चोरी की कई वारदातों में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को गिफ्तार किया है और उसके पास से 92,000 रुपये मूल्य के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पालघर जिले के नालासोपारा निवासी अब्दुल रहमान ताहिर बडू के रूप में हुई है।

मीरा रोड स्थित काशिगांव थाने के कर्मियों ने एक निवासी की शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की।

एक अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि आठ सितंबर को उसके घर में चोरी हुई और कई सामान चुरा लिए गए।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता के दो मोबाइल फोन और उसकी नकदी बरामद की। इसके अलावा, चोरी किए गए 11 अन्य फोन भी बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 92,000 रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड