देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर के पास कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अहमदनगर के पास बृहस्पतिवार तड़के एक कार के पुल से टकराने के कारण उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी महाराष्ट्र में अहमदनगर के पास बृहस्पतिवार तड़के एक कार के पुल से टकराने के कारण उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में हताहत हुए लोग चार साल के स्वर्णव चौहान के रिश्तेदार हैं जिसका पुणे में अपहरण हो गया था और बुधवार को पुलिस ने उसे मुक्त कराया था।

उन्होंने बताया कि चौहान की मामी सुनीता राठौड़, अपने पति और दो बच्चों के साथ नांदेड से कार से पुणे आ रही थी।

अहमदनगर पुलिस के अनुसार, सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल उनके बच्चों को पुणे और उनके पति को अहमदनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमदनगर थाने के एक पुलिस निरीक्षक ने बताया, ‘‘परिवार बुधवार को नांदेड से रवाना हुआ था। औरंगाबाद रोड होते हुए अहमदनगर में प्रवेश करते समय बृहस्पतिवार तड़के उनकी कार पुल के एक हिस्से से टकरा गयी।’’

डॉक्टर के बेटे चौहान का शहर से आठ दिन पहले कथित रूप से अपहरण हो गया था। उसे बुधवार को पिम्परी चिंचवड इलाके से मुक्त कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा