देश की खबरें | महाराष्ट्र: भिवंडी में सेप्टिक टैंक में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो जाने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये।

ठाणे,25फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो जाने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर की चौहान कॉलोनी इलाके में शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में फंसे दो व्यक्तियों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान इब्राहिम शेख (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार टैंक में अत्यधिक दबाव एवं गैस के चलते विस्फोट हुआ।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए नगर निकाय को जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया कि शौचालय का उपयुक्त रखरखाव नहीं किया गया।

उन्होंने मृतक के परिवार और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट