ताजा खबरें | महाराष्ट्र: नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और सुप्रिया सुले आगे; छह सीट पर शिवसेना को बढ़त

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) की निवर्तमान सांसद सुप्रिया सुले अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में आगे हैं।

मुंबई, चार जून महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) की निवर्तमान सांसद सुप्रिया सुले अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में आगे हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) भी कल्याण लोकसभा सीट पर बढ़त बनाते दिख रहे हैं। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना इस समय छह सीट पर आगे है।

राज्य की 48 लोकसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नागपुर से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे पर बढ़त बना ली है।

गोयल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं और वह मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण पाटिल के मुकाबले आगे हैं।

बारामती संसदीय क्षेत्र से राकांपा संस्थापक शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पर बढ़त बना रखी है।

ठाणे सीट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी नरेश म्हास्के इस समय 613 वोट से आगे हैं।

शिवसेना उम्मीदवार राहुल शेवाले (मुंबई दक्षिण मध्य), यामिनी जाधव (मुंबई दक्षिण), श्रीरंग बारणे (मावल) और प्रतापराव जाधव (बुलढाणा) भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट