देश की खबरें | महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुके एक नक्सली की हत्या कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली, 26 जुलाई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुके एक नक्सली की हत्या कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या की गयी।

उन्होंने बताया कि जग्गू उर्फ ​​जयराम गावड़े पर बृहस्पतिवार रात आरेवाड़ा-हिद्दूर रोड पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नक्सलियों के एक समूह ने हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ के आरेवाड़ा निवासी गावड़े और उसकी पत्नी रासो उर्फ ​​देवे पुंगाती ने 2017 में आत्मसमर्पण कर दिया था और अब वे खेती करते हैं।

बयान में कहा गया कि जयराम और उसकी पत्नी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के भामरागढ़ 'दलम' के 2007 से सदस्य थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका