देश की खबरें | महाराष्ट्र : हत्याकांड के आरोपी ने एक और व्यक्ति को जान से मारने की बात कबूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस महीने की शुरुआत में यहां एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में आरोपी 23 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसने पिछले साल एक और व्यक्ति की हत्या की थी और शव को पास के नवी मुंबई में ठिकाने लगा दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक फरवरी इस महीने की शुरुआत में यहां एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में आरोपी 23 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसने पिछले साल एक और व्यक्ति की हत्या की थी और शव को पास के नवी मुंबई में ठिकाने लगा दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिवाजी नगर थाने के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस साल 12 जनवरी को 23 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या करने और शव को मुंबई के कुर्ला इलाके में मीठी नदी में फेंकने के आरोप में, तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें आरोपी भी शामिल था।

उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा चालक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को पीड़ित पर उसकी पत्नी के साथ संबंध होने का संदेह था इसलिए उसने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी का एक सहयोगी यहां गोवंडी इलाके का एक ऑटो-रिक्शा चालक है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर पिछले साल अक्टूबर में 24 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी और शव को नवी मुंबई में एक कुएं में फेंक दिया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़ित के बीच पैसे को लेकर विवाद था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल और दो चाकू बरामद किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या का एक नया मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें