देश की खबरें | महाराष्ट्र : महिला की हत्या के आरोप में नाबालिग लड़का गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने 41 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जालना, दो अप्रैल महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने 41 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मीरा उर्फ ​​संध्या बोंडारे की 25 मार्च को जालना तहसील के अंतरवाली टेंभी गांव में उसके खेत में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने पड़ोस के एक लड़के को डांटा था क्योंकि वह नहर से उसके खेतों तक आने वाला पानी रोक रहा था।

एक बार तो गुस्से में आकर महिला ने लड़के (13) का मोबाइल फोन पानी में फेंक दिया था।

इसी बात को लेकर लड़के ने 25 मार्च की दोपहर को पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। तब महिला अपने खेत में सो रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\