देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंत्रियों ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे से मिलकर शिंदे समिति का दायरा बढ़ाने की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भुमरे और अतुल सावे ने शनिवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और उन्हें समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाणपत्र देने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए गठित शिंदे समिति के दायरे का विस्तार करने संबंधी एक दस्तावेज की प्रति सौंपी।

छत्रपति संभाजीनगर, चार नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भुमरे और अतुल सावे ने शनिवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और उन्हें समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाणपत्र देने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए गठित शिंदे समिति के दायरे का विस्तार करने संबंधी एक दस्तावेज की प्रति सौंपी।

जरांगे की मांगों में मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाना भी शामिल है ताकि उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण मिल सके।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने इस मांग का अध्ययन करने और इसे लागू करने के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे के तहत एक समिति गठित की थी।

भुमरे ने जरांगे से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिंदे समिति का दायरा मराठवाड़ा से लेकर पूरे महाराष्ट्र तक बढ़ा दिया गया है।’’

मंत्र पत्रकारों के इस सवाल को टाल गए कि क्या मराठा कोटा लागू करने के लिए जरांगे द्वारा राज्य सरकार को दी गई समय सीमा 24 दिसंबर या दो जनवरी है।

भुमरे ने कहा, ‘‘यह बस कुछ दिनों की बात है और इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हो सकता है कि ये (कोटा) मुद्दा उससे पहले ही सुलझ जाए।’’

इस मुद्दे पर जरांगे ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि राज्य भर के मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र मिलेगा। हमारी क्रमिक भूख हड़ताल जारी है और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता।’’

इस बीच, पूर्व राज्यसभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने भी दिन में जरांगे से मुलाकात की और कहा कि उनका उद्देश्य जरांगे को मजबूती देना है।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन अनशन नौ दिन बाद बृहस्पतिवार को खत्म करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अस्पताल में उपचार जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट