देश की खबरें | महाराष्ट्र : मंत्रियों ने की ओबीसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, अनशन समाप्त करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों और विधान परिषद के एक सदस्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे से शुक्रवार को मुलाकात की और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

छत्रपति संभाजीनगर, 21 जून महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों और विधान परिषद के एक सदस्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे से शुक्रवार को मुलाकात की और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

ओबीसी कार्यकर्ताओं के अनशन का आज नौवां दिन है।

मंत्री अतुल सावे, उदय सामंत और गिरीश महाजन तथा विधान परिषद के सदस्य गोपीचंद पडलकर ने जालना जिले के वाडीगोद्री गांव में धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद संदीपन भूमरे भी मौजूद थे।

महाजन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से अपील की कि वे आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत करें।

बाद में पडलकर ने कहा कि ओबीसी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच मुंबई में एक बैठक आयोजित की गई है।

महाजन ने कहा कि हाके द्वारा नामित पांच ओबीसी नेता शाम पांच बजे होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ "बातचीत के बाद ही कोई रास्ता निकल सकता है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।’’

वहीं 13 जून से अनशन कर रहे हाके और वाघमारे ने अपना अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया साथ ही सरकार से लिखित आश्वासन मांगा कि ओबीसी आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट