देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री ने ठाणे में बारिश की स्थिति की समीक्षा की; पुलिस से रात्रि गश्त करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने शनिवार को पुलिस को मानसून के दौरान ठाणे जिले में रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

ठाणे, 22 जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने शनिवार को पुलिस को मानसून के दौरान ठाणे जिले में रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिले में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे देसाई ने कहा कि आपदा के दौरान पुलिस लोगों के लिए पहला संपर्क केंद्र है और इसलिए, सभी मशीनरी रात में भी उपलब्ध रहनी चाहिए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अशोक शिंगारे, पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह, ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर, उनके नवी मुंबई समकक्ष राजेश नार्वेकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा विधायक शामिल हुए।

जिला के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सर्वाधिक खतरनाक श्रेणी के रूप में वर्गीकृत सभी सी-1 श्रेणी की इमारतों को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने कहा कि इन संरचनाओं में रहने वाले लोगों के लिए उपयुक्त शिविर स्थापित किए जाएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 646 भवनों में से केवल 50 प्रतिशत ही खाली कराये गये हैं।

बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए, देसाई ने कहा कि जिला प्रशासन ने 1,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और उनके ठहरने का इंतजाम किया है। इनमें से 750 अपने घर लौट चुके हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बारिश के इस मौसम में अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कालू और उल्हास नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और बांध में भी पानी भर रहा है।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान कुल 6,677 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और उनमें से अब केवल 325 ही शिविरों में हैं।

उन्होंने कहा कि इस मौसम में अब तक जिले में 11,008 मकान ढह गए हैं और 53 को आंशिक क्षति पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार