देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल मराठा आरक्षण पर उपसमिति के प्रमुख नियुक्त किये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए उप समिति का मंगलवार को पुनर्गठन किया और उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को इसका प्रमुख नियुक्त किया।

मुंबई, 20 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए उप समिति का मंगलवार को पुनर्गठन किया और उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को इसका प्रमुख नियुक्त किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पाटिल के नेतृत्व में समिति कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर विचार करेगी, ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना सुनिश्चित किया जा सके।

समिति के अन्य सदस्यों में राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, दादा भूसे, शंभूराज देसाई और उदय सामंत शामिल हैं।

इससे पहले, उप समिति के प्रमुख अशोक चव्हाण थे, जो पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार में मंत्री थे।

मई 2021 में उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के उस कानून को रद्द कर दिया, जो मराठा समुदाय के लोगों को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकारियों में आरक्षण देने का प्रावधान करता था।

शीर्ष अदालत ने इसे ‘असंवैधानिक’ करार दिया था और कहा था कि 1992 में उच्चतम न्यायालय के मंडल निर्णय के जरिए तय की गई आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को पार नहीं किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी