जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र मेट्रो को नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के परिचालन का ठेका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र मेट्रो ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने नवी मुंबई मेट्रो परिचालन के लिए उसे नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र मेट्रो ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने नवी मुंबई मेट्रो परिचालन के लिए उसे नियुक्त किया है।

सिडको ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र मेट्रो पहले से ही इस लाइन के शेष कार्य को अंजाम दे रही है।

सिडको दरअसल नवी मुंबई मेट्रो परियोजना की देख रेख कर रही है और फरवरी, 2021 में उसने नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के काम के लिए महाराष्ट्र मेट्रो के साथ एक समझौता किया था।

यह लाइन बेलापुर से पेंधार तक है और 11 किलोमीटर लम्बे इस ट्रैक में 11 स्टेशन आएंगे। साथ ही तलोजा में रखरखाव के लिए एक डिपो और पंचानंद और खारघर में दो ट्रैक्शन सब-स्टेशन भी होंगे।

गौरतलब है कि नवी मुंबई महाराष्ट्र का तीसरा शहर है, जहां महाराष्ट्र मेट्रो रेल परियोजना का काम जारी है। इसके अलावा नागपुर मेट्रो का पहला चरण का परिचालन आंशिक रूप से चालू है जबकि शेष हिस्सों पर काम चल रहा है। वही नासिक मेट्रो परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\