महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की के अपहरण के शक में व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक व्यक्ति को अपहरणकर्ता समझकर पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

ठाणे, 30 मई: महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक व्यक्ति को अपहरणकर्ता समझकर पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति को शक था कि व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण का प्रयास कर रहा था. यह घटना शहर के वागले एस्टेट इलाके में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में हुई.

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को शक हुआ कि पीड़ित रामअवतार धोबी उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का प्रयास कर रहा है, जिसको लेकर उसने शोर मचा दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद कम से कम 10 लोगों ने रामअवतार को जमकर पीटा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतीक खान, मोहसिन शेख, अफसर वास्ता, हरीश सोलंकी और मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी