देश की खबरें | महाराष्ट्र : बीड में व्यक्ति ने पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर फांसी से लटककर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बीड, 25 सितंबर महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को पर्ली तालुका के सिरसला गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, अल्लाबख्श अहमद शेख ने अपनी पत्नी शबनम (22) और बेटी अशफिया की गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में स्वयं फांसी लगा ली।

सिरसला पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप एकशिंघे ने बताया कि अल्लाबख्श पर्ली कस्बे में पन बिजली संयंत्र में वेल्डर के तौर पर काम करता था।

अधिकारी ने बताया कि दंपति को परभणी में एक शादी समारोह में जाना था और जब दोनों कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे तो परिवार उनके घर आया और पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि कुछ अंदेशा होने पर, रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ दिया और अल्लाबख्श को छत से लटका हुआ पाया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी खून से लथपथ पड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और एक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कहा कि हत्या-आत्महत्या पारिवारिक कलह का नतीजा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर