देश की खबरें | महाराष्ट्र : विदेशी मुद्रा बदलने के बहाने व्यक्ति से 60 हजार रुपये की ठगी, सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने भारतीय रुपये के बदले विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने के बहाने 37 वर्षीय एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 फरवरी नवी मुंबई पुलिस ने भारतीय रुपये के बदले विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने के बहाने 37 वर्षीय एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना 23 फरवरी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में हुई।

सहायक पुलिस निरीक्षक पवन नंद्रे ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को वाशी में एक मकान के पास बुलाया और उसे भारतीय रुपये के बदले अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की।

पीड़ित, मुंबई के कुर्ला में मोबाइल ठीक करने की दुकान चलाता है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों को 60 हजार रुपये दिये लेकिन उन्होंने उसे विदेशी मुद्रा नहीं दी।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने 24 फरवरी को झारखंड के रहने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में शामिल दो और लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\