देश की खबरें | महाराष्ट्र : प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में अपनी प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 14 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में अपनी प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला के पिता द्वारा न्यू काम्पटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सागर राजू करडे (30) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और मृतका पीयूषा (28) एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और पीयूषा ने अपने परिवार को उनके रिश्ते के बारे में बताया था।

करडे ने 29 दिसंबर को कथित तौर पर फोन पर पीयूषा से कहा कि उसका परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ है और इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात को लेकर राजू और पीयूषा के बीच तीखी बहस हुई और दोनों के बीच कुल 43 कॉल हुईं।

शाम करीब पांच बजे पीयूषा अपने कमरे में चली गई। जब उसका भाई शाम करीब 5.30 बजे घर लौटा और उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह छत से फंदे से लटकी हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात का संदेह है कि करडे के शादी से इनकार करने के कारण पीयूषा ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि करडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी