देश की खबरें | महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव: आठ सीट के लिए 299 उम्मीदवार, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 299 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, छह अप्रैल महाराष्ट्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 299 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये आठ सीट राज्य के विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम तथा मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है।

अधिकारी ने बताया कि इन आठ सीट के लिए कुल 352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुलढाणा में 25, अकोला में 17, अमरावती में 56, वर्धा में 26, यवतमाल-वाशिम में 20, हिंगोली में 48, नांदेड़ में 66 और परभणी में 41 उम्मीदवार हैं।

हिंगोली, यवतमाल-वाशिम और बुलढाणा में मुकाबला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच है।

बुलढाणा में, शिवसेना के मौजूदा सांसद प्रतापराव जाधव का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के नरेंद्र खेडेकर से होगा। अकोला में भाजपा के अनुप धोत्रे, कांग्रेस के अभय पाटिल और वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर के बीच मुकाबला होगा।

अमरावती में मौजूदा सांसद नवनीत राणा (जो 2019 में निर्दलीय के रूप में जीतीं लेकिन अब भाजपा के साथ हैं), कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े और वीबीए के आनंदराज अंबेडकर के बीच मुकाबला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\