देश की खबरें | महाराष्ट्र : झगड़े के बाद युवक को दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने 2016 में एक झगड़े के बाद एक व्यक्ति को एक इमारत की दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या करने के जुर्म में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी है।

ठाणे (महाराष्ट्र), चार जून महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने 2016 में एक झगड़े के बाद एक व्यक्ति को एक इमारत की दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या करने के जुर्म में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी है।

कल्याण में सत्र न्यायाधीश एस बी काचरे ने शनिवार को दिए आदेश में जनार्द्धन हरिराम वर्मा पर 7,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजक ने अदालत को बताया कि घटना के वक्त विनोद कुमार चौधरी की आयु 37 वर्ष थी। वह कल्याण इलाके में अदिवाली गांव की एक इमारत में एक डेवलेपर के कार्यालय में जाया करता था, जहां दूसरी मंजिल पर एक महिला का घर भी था जो एक बार में काम करती थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, चौधरी की महिला से दोस्ती हो गयी और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसने बताया कि डेवलेपर के कार्यालय में काम करने वाले वर्मा को यह पसंद नहीं आया और उसने महिला से चौधरी के साथ रिश्ता खत्म करने को कहा।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि 22 जुलाई 2016 को जब चौधरी महिला के घर आया तो आरोपी भी वहां पहुंचा और दोनों ने शराब पी जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।

अभियोजन ने अदालत को बताया कि इसके बाद आरोपी ने चौधरी को इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित घर के छज्जे से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\