देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) ने दो सीटें और भाजपा एक निर्वाचन क्षेत्र पर विजयी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्र में 26 जून को हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे दो जुलाई को जारी किए गए, जिसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक सीट पर जीत हासिल की जबकि भाारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोंकण स्नातक सीट पर विजयी रही।

मुंबई, एक जुलाई महाराष्ट्र विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्र में 26 जून को हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे दो जुलाई को जारी किए गए, जिसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक सीट पर जीत हासिल की जबकि भाारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोंकण स्नातक सीट पर विजयी रही।

मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 26 जून को मतदान हुआ था, जिसमें 1,43,297 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनमें से 1,32,071 लोगों के मत वैध पाए गए।

शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किरण शेलार को हराकर मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीता। परब को 44,784 वोट मिले, जबकि शेलार को 18,772 वोट मिले।

कुल डाले गए वोट में से 64,222 वोट वैध पाए गए और जीत का कोटा 32,112 वोट था। प्रथम वरीयता के मतदान में परब को 44,784 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।

कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के निरंजन दावखरे ने कांग्रेस के रमेश कीर को हराया। दावखरे को 1,00,719 वोट मिले जबकि कीर को 28,585 मत मिले।

शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जेएम अभ्यंकर ने मुंबई शिक्षक सीट से जीत हासिल की। ​​उन्हें 11,598 वैध मतों में से 4,083 मत मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी