देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव: चार सीट पर पूर्व मंत्री परब समेत 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव में 4.29 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर का फैसला करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव में 4.29 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर का फैसला करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य विधानमंडल के उच्च सदन के मुबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक और कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव 26 जून को होंगे और परिणाम एक जुलाई को घोषित किये जाएंगे।

इन सीट पर चुनाव इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है।

मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राज्य के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब और भाजपा के किरण शेलार के बीच होने की संभावना है।

कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विधानपरिषद सदस्य निरंजन दावखरे और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कीर के बीच सीधी टक्कर होगी। इस सीट पर चुनाव में 13 प्रत्याशी हैं।

मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के जे एम अभयंकर और राकांपा के शिवाजी नालवड़े समेत 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ दर्दे का समर्थन कर रही है जबकि शिवसेना निर्दलीय उम्मीदवार शिवजी शेंडगे का साथ दे रही है।

नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर