देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पदः थोपटे, वरपुडकर संभावित दावेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे और सुरेश वरपुडकर के शामिल होने की बात कही जा रही है, हालांकि पार्टी में अभी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे और सुरेश वरपुडकर के शामिल होने की बात कही जा रही है, हालांकि पार्टी में अभी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ है। पार्टी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष का पद राज्य में शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के खाते में है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भोर से विधायक संग्राम थोपटे और पठरी से विधायक सुरेश वरपुडकर के नामों को लेकर अटकलें हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस मामले में पार्टी के भीतर अथवा गठबंधन सहयोगियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी किसी जल्दबाजी में नहीं है। विधानसभा का सत्र एक मार्च से शुरू होना है।

उन्होंने कहा,'' थोपटे दौड़ में आगे हैं। सरकार गठन के बाद उन्हें मंत्री पद दिया जाना था लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका। पश्चिमी महाराष्ट्र से कांग्रेस का कोई कैबिनेट मंत्री भी नहीं है।”

इस क्षेत्र से आने वाले विश्वजीत कदम और सतेज पाटिल राज्यमंत्री हैं।

वहीं, वरपुडकर विधानसभा में पार्टी के सचेतक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट