देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोल्हापुर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का विरोध कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बुधवार को बल प्रयोग किया जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, सात जून महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का विरोध कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बुधवार को बल प्रयोग किया जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओें ने मैसुरु के 18वीं सदी के शासक की तस्वीर के साथ कथित तौर पर अपमानजनक संवाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया था जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने हालांकि एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया, ‘‘कुछ संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था और उनके कार्यकर्ता आज शिवाजी चौक पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के बाद भीड़ लौट रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसकी वजह से पुलिस को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने और प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

कोल्हापुर के प्रभारी मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी