देश की खबरें | महाराष्ट्र की जेलों में 41,075 कैदी, 31 जनवरी तक कैदियों की संख्या क्षमता से 16,300 अधिक: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की 60 जेलों में 31 जनवरी, 2023 तक कैदियों की संख्या 41,075 थी, जबकि इनकी कुल क्षमता 24,722 है। जेल विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
ठाणे (महाराष्ट्र), 11 फरवरी महाराष्ट्र की 60 जेलों में 31 जनवरी, 2023 तक कैदियों की संख्या 41,075 थी, जबकि इनकी कुल क्षमता 24,722 है। जेल विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
दिसंबर 2021 को समाप्त हुई अवधि के दौरान की सांख्यिकीय रिपोर्ट में संकेत दिए गए हैं कि पिछले कुछ वर्षों में जेलों में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक दर्ज की गयी हैं। राज्य की 60 जेलों में कुल कैदियों की क्षमता 24,722 है।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की कुल 60 जेलों में से 18 में कैदियों की संख्या 31 जनवरी, 2023 को क्षमता से दोगुनी या इससे भी अधिक रही। इन जेलों में मुंबई केंद्रीय कारागृह (446 प्रतिशत अधिभोग दर), ठाणे केंद्रीय कारागृह (389 प्रतिशत) और बुलढाणा जिला जेल (387 प्रतिशत) एवं अन्य जेल शामिल हैं।
इकत्तीस दिसंबर, 2021 को पुणे में यरवदा केंद्रीय कारागृह में कैदियों की संख्या सबसे अधिक 5,966 थी, जिसके बाद ठाणे केंद्रीय कारागृह में यह संख्या 4,471, मुंबई केंद्रीय कारागृह में 3,424 और तलोजा जेल में 2,819 थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2017 में जेल की क्षमता 136.19 प्रतिशत, 2018 में 148.93 प्रतिशत, 2019 में 152.72 प्रतिशत, 2020 में 128.70 प्रतिशत और 2021 में 148.80 प्रतिशत रही। वर्ष 2021 में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र देश में सातवें स्थान पर रहा।
वर्ष 2021 में कुल 60 जेलों में कैदियों की औसत संख्या 34,818 थी, जिनमें 96 प्रतिशत पुरुष और चार प्रतिशत महिलाएं थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)