देश की खबरें | भारतीय अर्थव्यवस्था का ‘इंजन’ है महाराष्ट्र: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य देश की अर्थव्यवस्था का ‘इंजन’ है और इसने गुजरात, कर्नाटक या उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अर्जित किया है।

पुणे, नौ मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य देश की अर्थव्यवस्था का ‘इंजन’ है और इसने गुजरात, कर्नाटक या उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अर्जित किया है।

फडणवीस पुणे के भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ‘विकसित भारत’ की अवधारणा की परिकल्पना की थी, लेकिन 2014 तक इस संबंध में कोई काम नहीं किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक काम 2014 में शुरू हुआ था और पिछले साल हमने दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाई।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन है और महाराष्ट्र के बिना देश कोई विकास नहीं कर सकता।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में 60 करोड़ लोगों ने बैंक खाते खोले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले नौ वर्ष में हमारे देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर निकाला गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में, महाराष्ट्र एफडीआई के मामले में अग्रणी है। राज्य ने गुजरात, कर्नाटक या उत्तर प्रदेश की तुलना में कहीं अधिक विदेशी निवेश हासिल किया है।’’

लगभग आठ साल पहले पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हमले का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद देश में शांति है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के तहत आतंकवादी हमलों में 76 प्रतिशत की कमी आई है। देश की सीमाओं पर बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट