देश की खबरें | महाराष्ट्र: पति ने पहले की पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, खुद भी जान दे दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर स्थित अपने किराये के फ्लैट में 45-वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक ने घरेलू विवाद के कारण अपनी 35-वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 10 जून महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर स्थित अपने किराये के फ्लैट में 45-वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक ने घरेलू विवाद के कारण अपनी 35-वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की पहचान नोतनदास उर्फ ​​संजय सचदेव और उनकी पत्नी सपना नोतनदास के रूप में हुई है, जो भारत में दीर्घकालिक वीजा पर आए थे।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि दंपति सोमवार को अपने किराये के फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए।

मोहिते ने कहा, ‘‘जब सपना नोतनदास ने अपनी बहन के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तब वह (उनकी बहन) सोमवार को फ्लैट पर आईं। उसके बाद यह घटना सामने आई।’’

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने सपना नोतनदास को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नोतनदास ने झगड़े के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेज धार वाले चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन, पीठ और कंधे पर कई बार वार किये, जिससे उनकी (पत्नी की) मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद, नोतनदास ने उसी हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि सपना नोतनदास और उनका पति मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक थे।

मोहिते ने कहा, ‘‘हमारे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे नवंबर 2024 में दीर्घकालिक यात्रा वीज़ा पर भारत आए थे। दंपति पिछले छह महीनों से अपने दो बच्चों के साथ फ्लैट में रह रहे थे। हम उनके वीज़ा और अन्य पहचान दस्तावेजों का गहन सत्यापन कर रहे हैं।’’

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट