देश की खबरें | महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को रविवार को चेतावनी दी।

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को रविवार को चेतावनी दी।

नई पाबंदियां बुधवार की रात शुरू हुईं और एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेंगी। इसमें आवश्यक सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है।

राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है जिसके तहत एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।

वलसे पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए कर्फ्यू आदेश और प्रतिबंधों का पालन किया जाना चाहिए। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

सरकार की तरफ से पहले जारी आदेश के मुताबिक इस दौरान दवा दुकान, अस्पताल, दवाओं की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,123 नए मामले सामने आए जो अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 37,70,707 हो गई है। इसके अलावा राज्य में महामारी से 419 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\