देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाया जाएगा।

मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाया जाएगा।

राज्य विधानसभा में भाजपा के अनूप अग्रवाल एवं अन्य की ओर से उठाए गए मुद्दे पर बहस का जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे कि कड़े प्रावधानों के साथ धर्मांतरण-रोधी कानून कैसे लाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने धुले-नंदुरबार के संभागीय आयुक्त को क्षेत्र में अनधिकृत गिरजाघरों की जांच करने और उन्हें छह महीने में ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।

भाजपा के अतुल भटकलकर ने पूछा कि छह महीने का समय क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने अनधिकृत धार्मिक ढांचों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस पर, बावनकुले ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले शिकायतों की जांच आवश्यक है।

भाजपा विधायक संजय कुटे ने कहा कि धर्मांतरण केवल नंदुरबार में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के आदिवासी इलाकों में होता है।

अग्रवाल ने दावा किया कि नवापुर (धुले जिला) में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज