देश की खबरें | बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद करे महाराष्ट्र सरकार, आचार संहिता का बहाना न बनाए : चन्द्रकांत पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने मंगलवार को सरकार से मांग की कि वह मराठवाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सभी किसानों को तत्काल राहत प्रदान करे और देरी के लिए चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता का बहाना नहीं बनाए।

मुंबई, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने मंगलवार को सरकार से मांग की कि वह मराठवाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सभी किसानों को तत्काल राहत प्रदान करे और देरी के लिए चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता का बहाना नहीं बनाए।

देग्लुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुभाष सबाणे के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान पाटिल ने उक्त बात कही।

पाटिल ने कहा कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ है इसलिए भाजपा मांग करती है कि सोयाबीन के लिए प्रति हेक्टेयर 60,000 रुपये और गन्ने के लिए प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाए।

चुनाव आचार संहिता में आपदा राहत के शामिल नहीं होने का जिक्र करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय सहायता संबंधी आदेश तुरंत जारी किया जाना चाहिए।

पाटिल ने कहा कि उम्मीदवार की घोषणा पहले करके भाजपा ने उपचुनाव में बढ़त हासिल कर ली है।

भाजपा ने पंढरपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी और 15,000 ग्राम पंचायतों में से 6,500 पर जीत हासिल की है।

पाटिल ने कहा, ‘‘दुग्लुर बिलोली सीट जीत कर हम महा विकास आघाड़ी सरकार को दिखाना चाहते हैं कि तीनों पार्टियों के साथ आने के बावजूद हम उन्हें हरा देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\