देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार शीर्ष अदालत से विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए कहे: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध करना चाहिए कि जब तक महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा का मसला उसके पास लंबित है, तब तक सभी विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया जाए।

नागपुर, 27 दिसंबर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध करना चाहिए कि जब तक महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा का मसला उसके पास लंबित है, तब तक सभी विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया जाए।

राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा सीमा विवाद पर प्रस्ताव पारित किए जाने पर ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र सरकार को बधाई दी।

उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र के हित में हर उपाय का समर्थन करेंगे।"

दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को पारित कर दिया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार 865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। ये गांव फिलहाल कर्नाटक का हिस्सा हैं।

दक्षिणी राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाषी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के शिं‍दे सरकार के ऐलान पर ठाकरे ने पूछा कि क्या कर्नाटक सरकार इसकी अनुमति देगी? क्योंकि वह तो महाराष्ट्र के नेताओं को वहां प्रवेश ही नहीं करने दे रही है।

ठाकरे ने कहा कि जब उन्होंने मांग की कि कर्नाटक में बेलगावी जैसे विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए, तो महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि शीर्ष अदालत ने 2008 में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा, “ लेकिन अब वह स्थिति नहीं है जो 2008 में थी।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि 2008 के बाद, कर्नाटक सरकार ने बेलगाम का नाम बदलकर बेलगावी कर दिया और इसे दूसरी राजधानी का दर्जा दे दिया और ये उच्चतम न्यायालय के 2008 के निर्देशों का उल्लंघन है।

ठाकरे ने कहा कि इसलिए, महाराष्ट्र सरकार को शीर्ष अदालत में एक नई रिट याचिका दायर करनी चाहिए और कानूनी समाधान लंबित होने तक विवादित क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग करनी चाहिए।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाषी आबादी के साथ हो रहे अन्याय का प्रभावी ढंग से जवाब देने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने फिर भी इस आबादी की भावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\