महाराष्ट्र सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से जाने वाले प्रवासी मजदूरों के भाड़े का पूरा खर्च उठा रही है: देशमुख

देशमुख ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दावे के बारे में सुनकर हैरान हूं कि केंद्र प्रवासी मजदूरों के टिकट खर्च का 85 प्रतिशत वहन कर रहा है। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। भारतीय रेल प्रशासन ने 85 प्रतिशत लागत का वहन किसी भी तरह से नहीं किया है। उनका दावा सही नहीं है।’’

जमात

मुंबई, 17 मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से जाने वाले प्रवासी मजदूरों के भाड़े का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस दावे को खारिज किया कि केंद्र टिकट खर्च का 85 फीसदी भुगतान कर रहा है।

देशमुख ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दावे के बारे में सुनकर हैरान हूं कि केंद्र प्रवासी मजदूरों के टिकट खर्च का 85 प्रतिशत वहन कर रहा है। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। भारतीय रेल प्रशासन ने 85 प्रतिशत लागत का वहन किसी भी तरह से नहीं किया है। उनका दावा सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के टिकट का पूरा किराया वहन कर रही है।

देशमुख ने कहा, ‘‘प्रत्येक प्रवासी मजदूर को उनके गृह राज्यों में वापस भेजने के लिए उनके टिकटों का पूरा खर्च महाराष्ट्र सरकार वहन कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर पैसे की कमी के कारण अपने किराए का भुगतान नहीं कर सकते क्योंकि लॉकडाउन में आजीविका चलाने के लिए उनके पास काम नहीं है।

देशमुख ने कहा, ‘‘हमने रेलवे से विनम्र निवेदन किया था कि इन लोगों को नि:शुल्क उनके गृह राज्यों में वापस भेजा जाए, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी