देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के खिलाफ खुली जांच के लिए एसीबी को अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अपनी अनुमति दे दी है। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अपनी अनुमति दे दी है। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिंह के खिलाफ ये आरोप एक अन्य पुलिस अधिकारी ने लगाये थे।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा सिंह के खिलाफ लगाये गये आरोपों की खुली जांच शुरू करने की अनुमति मांगी थी और सरकार ने बुधवार को इसकी अनुमति दे दी।

डांगे को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और इस साल की शुरूआत में सेवा में फिर से बहाल कर लिया गया।

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि जांच डांगे की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने आरेाप लगाया था कि उनसे एक व्यक्ति ने खुद को परमबीर सिंह का रिश्तेदार बताते हुए संपर्क किया था और उन्हें बल में बहाल करने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

डांगे पहले गामदेवी पुलिस थाने में पदस्थ थे और अब वह मुंबई पुलिस के दक्षिण नियंत्रण कक्ष से संबद्ध कर दिये गये हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को इस साल फरवरी में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सिंह के खिलाफ आरोप लगाये थे।

डांगे ने आरोप लगाया था कि सिंह जब एसीबी के महानिदेशक थे तब उन्होंने अंडरवर्ल्ड से संपर्क रखने वाले कुछ लोगों को बचाया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त बनने पर एक पुरानी रंजिश के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था।

गौरतलब है कि सिंह का उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा से जुड़े एक मामले से निपटने के तौर तरीकों को लेकर इस साल मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट