देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने एक फरवरी से सभी के लिे लोकल ट्रेन सेवा बहाल करने को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल करने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल करने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रस्ताव के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है और इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे के मुख्य महाप्रबंधकों से कहा है कि वे लोकल ट्रेन के यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा करने दें।

आम जनता के लिए पिछले वर्ष मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में मुख्य सचिव ने कहा कि एक फरवरी 2021 से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक लोकल ट्रेन सेवा का उपयोग केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मी ही कर सकेंगे।

लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में सेंट्रल रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं का संचालन करती थी जबकि वेस्ट्रन रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी।

वर्तमान में रेलवे 2,985 सेवाओं का संचालन कर रही है जोकि कुल सेवा का करीब 95 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू