देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार शत प्रतिशत भ्रष्ट: आदित्य ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार ‘‘100 प्रतिशत भ्रष्ट’’ है।

मुंबई, पांच अक्टूबर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार ‘‘100 प्रतिशत भ्रष्ट’’ है।

राज्य के पूर्व मंत्री ठाकरे ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि अगर भ्रष्टाचार से निपटना है तो आज की महाराष्ट्र सरकार को सबसे पहले निशाना बनाना होगा क्योंकि वह ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ सरकार है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का धड़ा इस समय महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले की (भाजपा नीत) कर्नाटक सरकार 40 प्रतिशत की सरकार थी, यह 100 प्रतिशत की...यह ‘खोखा’ सरकार है। यह बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार है।यह 100 प्रतिशत भ्रष्ट सरकार है। हर चीज में भ्रष्टाचार है।’’

इससे पहले कर्नाटक की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था।

भाजपा को मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट