देश की खबरें | महाराष्ट्र में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 10,000 से ज्यादा मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,216 नये मामले आए। पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

मुंबई, पांच मार्च महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,216 नये मामले आए। पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 21,98,399 हो गई है।

राज्य में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले आए हैं। राज्य में 17 अक्टूबर को 10,259 मामले आए थे।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,467 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 20,55,951 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,31,020 पर पहुंच गई है। जबकि, इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,495 पर पहुंच गई।

अधिकारी के अनुसार पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,038 हो गई है। पुणे में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,587 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि नागपुर, पिंपरी चिंचवड़, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में क्रमशः 1,225, 549, 352, 318 और 435 नए मामले आए।

अकोला सर्किल में 1472 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,03,863 हो गयी।

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतिष्ठानों पर लागू पाबंदियों को शुक्रवार को 14 मार्च तक बढ़ा दिया।

नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की।

आदेश के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं, साप्ताहिक बाजार और स्विमिंग पूल 14 मार्च तक बंद रहेंगे और उस समय तक किसी भी खेल के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\