देश की खबरें | महाराष्ट्र : ओडिशा में कार पहुंचाने के नाम पर सीए से चार लोगों ने 37,964 रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर के 46 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से चार लोगों ने कथित तौर पर 37,964 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने खुद को सामान पहुंचाने वाली एक कंपनी से जुड़े होने का दावा किया था और उसे अपनी कार को ओडिशा ले जाने में मदद की पेशकश की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर के 46 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से चार लोगों ने कथित तौर पर 37,964 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने खुद को सामान पहुंचाने वाली एक कंपनी से जुड़े होने का दावा किया था और उसे अपनी कार को ओडिशा ले जाने में मदद की पेशकश की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसने 2011 में एक कार खरीदी थी, लेकिन इसका यहां ज्यादा उपयोग नहीं कर रहा था इसलिए वह कार को ओडिशा स्थित अपने गृहनगर भेजना चाहता था।

कसारवाडावली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उसने वाहनों का परिवहन करने वाली ‘लॉजिस्टिक कंपनियों’ की ऑनलाइन खोज की। उसने कुछ लोगों से संपर्क किया जिनका विवरण एक वेबसाइट पर दिया गया था और कार के परिवहन के लिए रकम का भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि कार आठ नवंबर को उन व्यक्तियों के चालक को सौंप दी गई। लेकिन बाद में जब पीड़ित ने कार पहुंचाए जाने की स्थिति के बारे में चालक से पूछताछ की तो उसने उसे कंपनी के लोगों से संपर्क करने के लिए कहा जिन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

बाद में चारों आरोपियों का फोन नंबर संपर्क से बाहर बता रहा था।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि कार गंतव्य पर नहीं पहुंची थी इसलिए व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\